18 अक्टूबर 2016 - 18:00
सीरिया में आतंकवादियों को भारी और ख़तरनाक हथियार पहुंचाकर सेना को बैकफुट पर लाया जाए।

सऊदी अरब के विदेशमंत्री ने सीएनएन के साथ इंटरव्यू में कहा कि सीरिया में बश्शार असद की क़ानूनी सरकार से लड़ रहे आतंकवादियो को भारी और विध्वंसक हथियार पहुंचा कर सीरिया में सेना को बैकफुट पर ढ़केला जा सकता है।

अहलेबैत न्यूज़ एजेंसी अबना: सऊदी अरब के विदेशमंत्री ने सीएनएन के साथ इंटरव्यू में कहा कि सीरिया में बश्शार असद की क़ानूनी सरकार से लड़ रहे आतंकवादियो को भारी और विध्वंसक हथियार पहुंचा कर सीरिया में सेना को बैकफुट पर ढ़केला जा सकता है।
फ़ार्स न्यूज़ एजेंसी की रिपोर्ट के अनुसार सऊदी विदेशमंत्री आदिल अल-जुबैर ने कहा है कि अगर राजनयिक तरीके से काम न बने तो हमारा मानना है कि बश्शार असद सरकार के विरोधियों को भारी और विध्वंसक हथियार पहुंचा कर सीरिया के हालात को पलटा जा सकता है।
ग़ौरतलब है सीरिया में 5 वर्षों से आईएस और अन्नुस्रा के आतंकवादी सरकार के विरूद्ध लड रहे हैं और अब तक लाखों बेगुनाहों की हत्या कर चुके हैं तथा दसियों लाख सीरियन दूसरे देशों में पलायन कर गए हैं।
आतंकवादियों को सऊदी अरब, तुर्की,इस्राईल और अमेरिका का समर्थन प्राप्त है तथा असद सरकार के समर्थक रूस और ईरान हैं।